आबकारी टीम ने जेसीबी से जमीन में दबे ड्रमों को निकालकर पकड़ी 6 लाख से ज्यादा की अवैध शराब

दतिया। जिले में चलाए जा रहे हैं शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान में गुरुवार को आबकारी व पुलिस विभाग को फिर एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को आबकारी विभाग के सेवढ़ा वृत स्थित प्रेमनगर कंजर डेरा पर 400 लीटर अवैध बल्क शराब व बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जप्त की गई। इसी तरह एक अन्य दबिश में आबकारी विभाग ने 3.50 लाख रुपये की अवैध शराब व सामग्री जप्त कर कुल 6 प्रकरण बनाए है।
जिले में चलाए जा रहे शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान में कलेक्टर संजय कुमार व जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन के निर्देशन में इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित थाना लांच और आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.एल. भगोरा की दो टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर लगभग 6.59 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब, गुड़ लहान तथा शराब बनाने की सामग्री जप्त की है।
जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ क्षेत्र के कंजर डेरा से संयुक्त कार्रवाई में 400 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा भारी मात्रा में गुड़ लहान जप्त किया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये से अधिक है। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त दविश में 2000 किलोग्राम गुड़ लहान सहित 1200 लीटर हाथ भट्टी की शराब जप्त की। इसके साथ ही लगभग 10 से अधिक जमीन में गाढ़े गए अवैध शराब को ड्रम जेसीबी के माध्यम से निकाले गए। इनकी कीमत 2 लाख 90 हजार के करीब बताई गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा, पुलिस विभाग के वायएस तोमर, थाना प्रभारी इंदरगढ़ व उनकी टीम शामिल रहे। आबकारी विभाग उप निरीक्षक तुकाराम शर्मा, आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, प्रताप सिंह जाटव, मनीष यादव, लक्ष्मीनारायण माझी, वाहन चालक अजय गौतम शामिल रहे। इसके अलावा थाना लांच की संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग की ध्वनि भदोरिया परिविक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक तथा आरक्षक अवधेश भदोरिया, रवि बिसारिया, विकास पंकज सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter