दतिया। प्रदेश उपचुनाव में दिवनी से विजय हुए कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर गुरुवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। इस दौरान सह पर्यवेक्षक के तौर पर सुधा दुबे उपस्थित रही। बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रुप में सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौजूद रहे। बैठक में पार्षद और अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर तोमर के समक्ष दावेदारी पेश की।
बैठक में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने इस बार नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल् पर्यवेक्षक के समक्ष जताया। बैठक में पर्यवेक्षक रविन्द्र सिंह तोमर द्वारा जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी समय में होने वाले नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं पार्षदों के टिकिट वितरण को लेकर विचार विमर्श करते हुए सभी से रायशुमारी की गई। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने चुनाव में उतरने के लिए अपनी दावेदारी पेश की। जिस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित ने किया किया।
इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद के प्रत्याशियों के बारे अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, गुरुदेव शरण गुप्ता, देवाशीष जरारिया, ऊषा नाहर, राजा कुरैशी, मुन्ना खां, शशि सेन, अनीता बुंदेला, अन्नू पठान, संतोष लिटोरिया, सेवादल जिला अध्यक्ष बीके नामदेव, गुड्डी जाटव, विष्णु गुर्जर आदि मौजूद रहे।
