लद्दाख में पहले खेलो इंडिया जंस्‍कार शीतकालीन खेल महोत्सव का उद्घाटन

लद्दाख में पहला खेलो इंडिया जंस्‍कार शीतकालीन खेल उत्‍सव आज से शुरू हुआ. केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में करगिल जिले के पदुम में प्रथम खेलो इंडिया जन्‍सकार शीतकालीन खेल उत्‍सव का उद्घाटन किया।

इसका आयोजन लद्दाख प्रशासन कर रहा है। 13 दिन तक चलने वाले इस उत्‍सव में आइस क्‍लाइंबिंग, जमी हुई जन्‍सकार नदी पर ट्रैकिंग, आइस हॉकी, स्‍नो स्‍कल्‍पचर और पारम्परिक फूड फेस्टिवल मुख्‍य आकर्षण होंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter