शहर के बुन्देला कालौनी क्षेत्र में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, बदमाश मौके से भागे

दतिया । कोतवाली थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक ओर घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्व में इमरान उर्फ इम्मू नामक बदमाश ने कुछ दिन पहले ही सरेआम गोलियां चलाई थी। इस घटना में भी एक महिला घायल हुई थी। इसके बाद रविवार दोपहर में दो गुटों के आपसी रंजिश के दौरान चली गोली में चबूतरे पर बैठे एक अधेड़ युवक को गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बदमाशों ने इस अधेड़ से कुछ कहा-सुनी भी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस हत्याकांड के सभी चारों आरोपित फरार हैं।
जानकारी के अनुसार रंगदारी के चलते दो गुटों के चार बदमाश किसी को तलाश करने बुंदेला कालोनी पहुंचे थे। इस बीच इस अधेड़ से पता पूछने की बात पर कहासुनी हो गई और इन चारों आरोपितों ने उसे गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि एकमात्र फायर में घर के बाहर बैठे नारायण दास की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 4 से 5 गोलियां वहां चली। जिनकी आवाज भी उन्होंने सुनी थी। गोलियां चलने के दौरान घर के बाहर चबूतरा पर बैठे नारायण दास शाक्यवार (49) की गोली लगने से मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले घटनास्थल बुंदेला कॉलोनी, कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जाता है कि गोली लगते से अधेड़ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित विवेक, विकाश, सौरभ तथा गौरव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, चारो आरोपित फरार हैं।

इससे पहले भी चल चुकी है गोलियां
कोतवाली थाने पर पुलिस अधीक्षक ने अभी हाल में ही थाना प्रभारी बदले है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके पहले भी शहर में गोलीबारी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। शहर के छल्लापुरा, खलकापुरा, सायनी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में बदमाश किस्म के युवकों ने कट्टे से गोलीबारी की थी। जिसमें दो युवकों सहित एक महिला घायल हो चुके हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter