जनपद दतिया के सीईओ गिरिराज दुबे जिले में अव्वल,सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया था त्वरित निराकरण

दतिया. जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरिराज दुबे को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है। सीईओ दूबे को 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर संजय कुमार सम्मानित करेंगे।जिले में जहां एक और सीएम हेल्पलाइन के लिए लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर लगातार बैठके कर रहे हैं, उसके बावजूद भी सीएम हेल्पलाइन पर की जाने वाली शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में दतिया जनपद के सीईओ गिरिराज दुबे जिले में एक नई मिसाल कायम की है। गिरिराज दुबे का चयन प्रदेश भर के उन अधिकारियों में से किया गया है जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता के आधार पर हल किया है। गिरिराज दुबे इसके अलावा अपने ग्रामीण प्रवासो के दौरान पंचायतों की समस्या भी त्वरित निराकरण और सरकारी योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। इस संदर्भ में गिरिराज दुबे ने बताया कि वह सिर्फ अपना काम करते हैं और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के कारण दतिया जनपद के लगभग सभी कार्य और योजनाएं लोगों तक पहुंच जाती है। मैं सिर्फ इसमें एक माध्यम होता हूं। सीएम हेल्पलाइन की जो शिकायत थी, जिनका निराकरण किया गया है वे व्यक्तिगत रूप से या योजना का लाभ नहीं मिलने पर होती है। इन समस्याओं को कैटिगराइज कर निराकरण किया जाए, तो समस्या जल्दी हल हो जाती है। चाहे फिर वह किसी भी हेल्पलाइन पर की गई हो।

सीईओ गिरिराज दुबे को 26 जनवरी मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर जनपद के सभी कर्मचारियों सहित दतिया जनपद के विभिन्न कर्मचारियों व सरपंचों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter