पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, साथ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे.

गणतंत्र दिवस परेड शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे.

नेशनल वार मेमोरियल पर प्रधानमंत्री ने उन वीर शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे.

समर स्मारक पर देश की आज़ादी के बाद से शहीद हुए जवानों के नाम और अंकित किए गए हैं. इसे चक्रव्यूह की संरचना पर बनाया गया है.

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter