किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली के हालात की गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा

गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। बैठक में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। ये बैठक गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई।

दरअसल, कल किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई इलाकों और लाल किले पर उपद्रव और हिंसा का जो रूप देखा गया उसमें तीन सौ से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि पुलिस ने अभी तक हिंसा से जुड़े मामलों में 22 मुकदमे दर्ज किए हैं। 

दिल्ली में कल हुई हिंसा के मामलों में पुलिस ने 22 मुकदमें दर्ज किए हैं। कहा जा रहा है कि एफआईआर में उन सभी किसान नेताओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने पुलिस के साथ रैली को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का आश्वासन दिया था और आपस में तय रूट पर ही रैली निकालने की बात की थी। जानकारी के मुताबिक दर्शन पाल, राकेश टिकैत,बलवीर सिंह राजेबाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और योगेंद्र सिंह के नाम एफआईआर में हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter