दतिया में चोरी का माल बेचने आए 4 बदमाश पुलिस ने पकड़े, ग्वालियर की सराफा दुकानों से की थी चोरी

दतिया ।  रिंग रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से ग्वालियर िस्थित थाटीपुर क्षेत्र की सराफा दुकान से चोरी किए गए जेबरात बरामद किए हैं। उक्त युवक जेबरात लेकर दतिया में बेचने की फिराक में यहां आए थे। बरामद जेबरात की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है। आरोपिताें के पास से 30 हजार की नगदी भी जब्त की गई है।

एसपी दतिया अमन सिंह राठौड के निर्देशन एवं एडीशनल एसपी कमल मौर्य व एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के दौरान कोतवाली टीआई रविन्द्र गुर्जर एवं उप निरीक्षक रोशनलाल भारती ने भैरव मंदिर स्थित रिंग रोड से गुजर रही बिना नंबर की बाइक को रोककर उसपर पर सवार युवकों से पूछतांछ की तो युवक हडबड़ा गए। पुलिस को शंका होने पर जब तलाशी ली गई युवकों के पास से 30 हजार रुपये नगद एवं सोने चांदी के जेबरात मिले।

जिसके बारे में पूछतांछ करने पर आरोपितों ने बताया कि उक्त जेबरात उन्होंने ग्वालियर के थाटीपुर स्थित आठ सोने चांदी की दुकानों से चोरी किए है। कोतवली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 जोड़ी तोड़िया, 7 जोड़ी बिछिया, एक पेंडिल, 3 लेडीज अंगूठी, 4 पेंडिल सोने जैसे, एक 3 सफेद धातु की सिल्ली, सफेद धातु का तार, नगदी 30 हजार रुपये, एक बाइक बगैर नम्वर जप्त की।

पकड़े गए आरोपितों के नाम संदीप बाथम पुत्र फूल सिंह बाथम निवासी मछली मंडी लधेड़ी जिला ग्वालियर, मुकेश उर्फ सनी पुत्र जगदीश उर्फ भैयालाल जाटव निवासी फूटी कालोनी थाना सिरोल ग्वालियर, निखिल उर्फ निक्की पुत्र भूरा बाथम निवासी ग्राम वीर थाना बिजौली हाल निवासी थाटीपुर ग्वालियर और अवनीश उर्फ मेंडिस पुत्र बब्बू उर्फ रामसेवक वंशकार निवासी ग्राम धमना थाना तेहरका जिला निवाड़ी हाल निवासी चम्बल कालोनी झुग्गी झोपड़ी थाटीपुर ग्वालियर बताए गए है। आरोपितों के कब्जे से 3 लाख का माल बरामद हुआ है, जो वह दतिया में बेचने की फिराक में आए थे। पुलिस आरोपितों से पूछतांछ कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter