अंतर्राज्यीय साइकिल चोर पंडोखर पुलिस ने पकड़ा, चोरी की 10 साईकिलें बरामद, पुलिस पूछतांछ में जुटी

दतिया।  पंडोखर पुलिस ने साइकिल चोर अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को पकड़कर उसके कब्जे से 10 चोरी की साइकिलें बरामद की है। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा दिए गए सख्त कार्रवाई संबंधी निर्देशों के चलते एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में भांडेर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस को यह सफलता मिली हैं

जानकारी के अनुसार साइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पंडोखर पुलिस ने एक साइकिल चोर रामनरेश पुत्र गोविंददास निवासी तड़ोल थाना शाजापुर जिला झांसी का चोरी की गई साइकिल के साथ सदका तिराहे से पकड़ लिया गया। साइकिल चोर से पूछतांछ करने पर उसके द्वारा कुल 10 साइकिलें चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा गया। आरोपित के बताए अनुसार अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 10 साइकिलें बरामद की गई। आरोपित पूर्व में भी साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है ।

हाल ही में थाना समथर जिला झांसी में चोरी का अपराध उस पर पंजीबद्ध है। पुलिस उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमाओं से लगे क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछतांछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उक्त आरोपित से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में सुराग लग सकता है। साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर, एएसआई राजेंद्र सिंह जादौन, अवतार सिंह, आरक्षक रामहजूरख् राजू गुर्जर, हरिमोहन कुशवाह, सतेंद्र सिकरवार, रविकांत, महेश, सलेंद्र, मंजू की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter