गणतंत्र दिवस पर हिंसा करने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस जारी करेगी लुक आउट नोटिस

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में की सब तरफ निंदा हो रही है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में बेहद सख्ती से काम ले रही है। पुलिस ने दिल्ली के अलग अलग थानों में अभी तक हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की है। जिन किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज़ हई है, उनके खिलाफ़ अब दिल्ली पुलिस लुक आउट नोटिस जारी करेगी।

FIR में जिन किसान नेताओं के नाम हैं, दिल्ली पुलिस उनके पासपोर्ट सरेंडर करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने क्रांतिकारी किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के दर्शन पाल को नोटिस भेज तीन दिन में जवाब मांगा है कि उसके ख़िलाफ़ क्यों ना कारवाई की जाये। साथ ही सभी आरोपी किसानों औऱ दंगाइयों के नाम मांगे हैं जो इन दंगों में शामिल थे। किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के मामले में अभी तक 400 से ज्यादा पुलिस के जवान घायल हुए है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter