किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तैयार किए 35 पंजीयन केंद्र, 20 फरवरी तक हो सकेंगे पंजीयन

दतिया ।  समर्थन मूल्य पर गंेहूं के उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य 25 जनवरी से शुरू हो गया है। जो 20 फरवरी तक पंजीयन केन्द्रोें पर सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाशों को छोड़कर किया जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता कृषि उपज का उपार्जन किया जाएगा।

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गंेहूं उपार्जन के लिए 35 पंजीयन केंद्र जिले में निर्धारित किए गए है। कृषक उपार्जन केंद्रों के अलावा प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाएं, गिरदावरी किसान एप और क्योस्क काॅमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्रों पर भी पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सिकमी कृषक एवं वनपट्टाधारी किसानांे को पंजीयन की सुविधा केवल समिति स्तर पर भी उपलब्ध रहेगी।

पंजीयन के लिए किसानों को लाने होंगे यह दस्तावेज

विगत वर्ष खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में ऐसे कृषक जिनके द्वारा समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया था, उन कृषकों को विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीयन के लिए दस्तावेज, आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। वह कृषक जिनके द्वारा विगत वर्ष पंजीयन नहीं कराया गया, उन कृषकों को दस्तावेज के रूप में आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाईल नंबर किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केंद्र पर लाने होंगे। वनाधिकार पट्टाधारी, सिकमीधारी कृषकों को वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंधन की प्रति उपलब्ध करानी होगी।

यहां बनाए गए पंजीयन केंद्र

पंजीयन के लिए जो 35 केन्द्र बनाए गए है उनमें सेवा सहकारी समिति उनाव, कामद, अकोला, कृषि साख सहकारी समिति पठरा, सेवा सहकारी समिति उद्गंवा, दुर्गापुरा (निचरौली) संस्था परिसर दुर्गापुर अगोरा संस्था भवन, सेवा सहकारी समिति बड़ौनकलां, गोविन्द मार्केटिंग सोसाइटी दतिया, सेवा सहकारी सतिति जिगना, कृषि प्राथमिक साख सहकारी समिति हथलई, गोंधारी, देभई, कृषि साख सहकारी समिति सेवढ़ा, भगुआपुरा, भवानी मार्केटिंग सोसाइटी सेवढ़ा, सेवा सहकारी समिति उचाड़, ररूआजीवन, छिकाऊ, परसोंदागूजर, कृषि प्राथमिक साख सहकारी समिति कुलैथ, मुरगंवा, सेवा सहकारी समिति खड़ौआ, सालौन-ए, बिछोंदना, भलका, सोहन, कृषि प्राथमिक साख सहकारी समिति चरबरा, भिटारी, पट्टी ततारपुर, पिपरौआकला, इमिलिया, खिरिया आलम, टेंडौत कमलापुरी, सिंहपुर और सेवा सहकारी समिति कुलरिया शामिल है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter