ट्रेफिक प्रभारी बघेल ने नो पार्किंग में खड़े वाहन सख्ती से हटवाएं, वाहन संचालकों को दी समझाइश

दतिया ।  सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पीतांबरा उत्तर द्वार के पास नो पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ने हटवाया । नो पार्किंग में खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित हो रहा था। जिसके चलते नो पार्किंग में खड़ी टूरिस्ट गाड़ी के लिए बस स्टैंड पर जगह चिन्हित की गई है। बता दें कि यहां पर खड़ी टूरिस्ट गाड़ियों के कारण यातायात हर रोज अवरूद्ध हो रहा था। इसके अलावा पीतांबरा पीठ पर बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को भी इस कारण खासी परेशानी होती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें यातायात पुलिस को की गई थी।

यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ने बताया कि टूरिस्ट गाड़ियां काफी संख्या में नो पार्किंग ममें खड़ी हो रही थी। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। कई बार टूरिस्ट गाड़ियों के संचालकों को समझाइश भी दी गई थी कि वह नो पार्किंग में गाड़ी ना खड़ी करें। इसके बावजूद भी टैक्सी संचालक गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। जिसके चलते यातायात प्रभारी ने सभी टूरिस्ट गाड़ियों को पीतांबरा पीठ के उत्तर द्वार से हटवाया।

इन वाहन संचालको को समझाइश दी गई कि वाहनों को पीतांबरा पीठ के उत्तर द्वार के नो पार्किंग जोन में नहीं रखें, नहीं तो टूरिस्ट गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्रवाई में यातायात पुलिस बल मौजूद रहा। इस क्षेत्र में लगभग दो से तीन दर्जन टूरिस्ट गाड़ियां हमेशा खड़ी रहती थी। यहां इस कारण दुर्घटनाएं घटित होने का अंदेशा बढ़ गया था साथ ही वाहनों से जाम की िस्थति निर्मित हो रही थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter