कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल, बोले किसानों को होंगे 3 बड़े नुकसान

नईदिल्ली । कृषि कानूनों के विरोध में किसान खड़ा हैं। गणतंत्र दिवस पर आईटीओ, लालकिले और नांगलोई में हिंसा हुई। जिसके बाद गाजीपुर और सिंधु बॉर्डर पर तनाव की स्थिति है। इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा है कि इन तीनों कानूनों को समझने की जरुरत है। उन्होंने साफतौर पर बताया कि तीनों कृषि कानून कैसे किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे।

राहुल बोले कृषि बिल के तीन बड़े नुकसान
राहुल के मुताबिक पहला नुकसान- यह

1 बाज़ार प्रणाली और मंडी सिस्टम को खत्म कर देगा,

2 इसके चलते देश के 3-4 बड़े उद्योगपति जितना चाहे अनाज स्टोर कर सकेंगे, जिससे किसान प्रभावित होंगे।

3 यह कानून किसानों को कोर्ट का रास्ता इख्तियार करने का हक नहीं देता।

मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि ये तीन बड़े नुकसान इन कृषि कानूनों से होंगे, इसलिए किसान दिल्ली की सीमा पर विरोध में खड़ा है, लेकिन सरकार किसानों के साथ र्दुव्यवहार कर देश को कमजोर कर रही है।

लाल किले के अंदर कैसे पहुंचे किसान, राहुल ने किया सवाल ?

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर भी राहुल गांधी ने बयान दिया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहाकि 50 किसानों को लालकिले के अंदर किसने जाने दिया? क्या इसे रोकना गृह मंत्रालय का काम नहीं है? होम मिनिस्टर से इसके बारे में पूछिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि प्रधानमंत्री पांच बिजनेस मैन के लिए काम करते है। नोटबंदी उनके लिए लाएं, जीएसटी उनके लिए लाएं, किसान कानून उनके लिए लाएं. किसानों को पीछे हटने की जरुरत नहीं, हम उनकी पूरी मदद करेंगे। राहुल ने कहाकि पीएम मोदी को यह नहीं समझना चाहिए कि सब खत्म हो जाएगा।

यह ट्वीट किया राहुल ने

राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट किया था कि PM हमारे किसान-मज़दूर पर वार करके भारत को कमज़ोर कर रहे हैं। फ़ायदा सिर्फ़ देश-विरोधी ताक़तों का होगा। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कमजोर कैसे करते हैं, ये सीखना हो तो कोई मोदी सरकार से सीखे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter