ग्वालियर के प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष चौहान कल आएंगे दतिया , देंगे हृदय रोग संबंधी परामर्श
दतिया. शहर के मध्य में स्थित लाडो रतन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कल रविवार 31 जनबरी को ग्वालियर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष चौहान , हृदय यानी दिल के मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे ।मरीजों के हितों को देखते हुए कई प्रकार की जांचे निशुल्क की जाएंगी और कुछ जांचों में डिस्काउंट दिया जाएगा । यह शिविर कल सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।
संचालक रोहित अग्रवाल (रामू) ने कहा कि मरीज अपना स्थान पक्का करने के लिए अपना पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं
। पंजीकरण इस नम्बर पर कराया जा सकता है – 8269138800

