बुन्देलखंड की मांग को लेकर बाइक रैली दतिया पहुंची, ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से कहा वादा निभाएं

दतिया।  बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में झांसी से उनाव बालाजी होते हुए बाइक रैली दतिया पहुंची। रैली में बाइक सवार युवा प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुन्देलखंड को राज्य बनाओ और ओरछा को राजधानी बनाओ के नारे लगाते चल रहे थे। बाइक रैली की कई गांवों में स्वागत किया गया। झांसी से शुरु हुई बाइक रैली जब मप्र की सीमा उनाव बालाजी पहुंची तो बड़ी संख्या में और बाइकें रैली में शामिल हो गई। परासरी, ललउआ, सेरसा, राजपुर, खैरी से रैली दतिया पहुंची।

दतिया में न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि गत लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजनाथ सिंह ने मंच से बुंदेलखंड वासियो से वादा किया था कि तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य निर्माण करा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के पक्ष में केंद्र सरकार द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश वा मध्यप्रदेश क्षेत्र का अखंड बुन्देलखंड राज्य शीघ्र बनाया जाए।

इस दौरान अशोक सक्सेना महामंत्री, रघुराज शर्मा प्रवक्ता, वरुण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उत्कर्ष साहू, सत्येंद्र श्रीवास्तव, युथुप जैन, गिरजा शंकर राय, रामजी सिंह जादौन, सीपी श्रीवास्तव, जगमोहन मिश्र, ज्ञानसिंह यादव, रसीद कुरैशी, सुन्दर ग्वाला, गोलू ठाकुर, नरेश वर्मा, प्रदीप झा, गोलू ठाकुर, ब्रजेश राय, अन्नू मिश्रा, संतोष सिरंगी ऋषि, पवन शर्मा, प्रदीप नाथ झा, अरुण रायकवार, हनीफ खान, अनिल रायकवार, विजय रायकवार, घनश्याम गौतम, कुंवर बहादुर आदिम, दुलीचंद्र कुशवाहा, जयकरण निर्मोही, वीरेंद्र खटीक पूर्व पार्षद, अवधेश पटेल दांगी, प्रो. मुकुल सक्सेना, शुभम गौत्तम, सौरव, सागर खरे बालाजी धाम, गोविंद सोनकर, विकास पूरी, प्रेम सपेरा, रामगुप्ता, मु.शफीक, अरुण, कलाम कुरैशी, विजय शंकर रायकवार, अनिक कुमार आदि उपस्थित रहे।

रैली के संचालन में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से गिरजाशंकर राय मीडिया प्रभारी जनसंपर्क में रहे। ज्ञापन उपरांत चित्रगुप्त सभा दतिया अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सोम श्रीवास्तव ने समिति की ओर से रैली में आए आगंतुकों की भोजन व्यवस्था की गई। इसके पश्चात बुन्देली संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली प्रभारी सतेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना ने संयुक्त रूप से संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरुण अग्रवाल एवं रघुराज शर्मा ने किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter