बरका। थाना पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम सालोन बी मैं पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने वहां रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान का संचालन करने वाले युवक के साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इस संबंध में पीड़ित युवक ने पंडोखर पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सालोन वी निवासी प्रसून कुमार पुत्र ओमप्रकाश द्विवेदी उम्र 35 बर्ष 29 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जब अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी वहां आरोपी रामकुमार उर्फ राजू योगी हेण्डपम्प पर पानी भरने आया और पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार प्रसून से विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपित राजू योगी ने युवक प्रसून पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारा साला मेरी लड़की को भगाकर ले गया। आरोपित ने गाली गलौज कर प्रसून एवं उसकी पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद दुकानदार काफी घबराया हुआ है। इस संबंध में उसने आरोपित पर कार्रवाई के लिए पंडोखर पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है।
