यातायात पुलिस ने वाहनो एवं आवारा मवेशियों के सींग पर लगाए रेडियम सड़क हादसों पर लग सकेगा अंकुश

दतिया । सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा वाहनों और आवारा मवेशियों के सीगों पर रेडियम लगाने का कार्य किया गया। रेडियम लगे होने से पशुओं को सड़क हादसों से बचाया जा सकता है।
गौरतलब है कि जिले से गुजरने वाले झांसी-ग्वालियर हाईवे पर आएं दिन गौवंश वाहनों की चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। इसके साथ ही सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों से दो पहिया व चार पहिया वाहन टकरा कर हादसों का शिकार हो जाते हैं। मवेशियों के सींगों पर रेडियम लगा होने से वह रात में वाहनों की लाइट से दूर से ही चमकने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को आसानी हो जाती है।
सड़क के किनारे बैठे इन आवारा पशुओं के एकाएक भागने से कई बार वाहन चालक भी लपेटे में आ जाते है। जिसके कारण गंभीर हादसा होने का अंदेशा रहता है। इस तरह की हादसों में दर्जन लोग असमय ही काल के गाल में समा चुके है। इस सबको देखते हुए वाहनों के पीछे व आवारा मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाया गया।
रेडियम स्ट्रिप से दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ने बताया कि रेडियम स्ट्रिप लगाने से सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को दूर से मवेशी दिख जाएंगे। जिससे स्पीड़ कंट्रोल कर आसानी के साथ वाहन क्रास कर सकेंगे। साथ ही गौंवश को भी बचाया जा सकेगा। इस दौरान सूबेदार नईम खान सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!