आईपीएल में इस बार एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली,जाने कब होगा आईपीएल

नई दिल्ली। 18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल 2021 का ऑक्शन होने वाला है। अबकी बार होनी वाली बोली में 100 या 200 खिलाड़ी नहीं बल्कि 1097 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। आईपीएल 2021 यानी सीजन 14वें का आयोजन भारत में होने वाला है। जिसकी तारीख 11 अप्रैल बताई जा रही है। इस साल आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिसके लिए यह मिनी ऑक्शन होने वाला है। लेकिन अगले साल यानी 2022 में दस टीमें होंगी तब मेगा आक्शन होगा।
पिछले साल 2020 के आईपीएल को कोरोना वायरस के कारण यूएई में कराना पड़ा था। जिसका विजेता पांचवीं बार मुंबई इंडियंस की टीम बनी थी। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी 18 फरवरी को होने वाले आईपीएल-2021 नीलामी में शामिल होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन के साथ प्रतिबंध के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटे तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आईपीएल 2021 के ऑक्शन में काफी बड़े नाम शामिल होने वाले हैं। क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेच के अलावा क्रिस मौरिस, डेविड मिलान जैसे खिलाड़ियों को रखा गया है। पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि आरसीबी ने एरोन पिंच को रिलीज किया। सबसे बड़ा झटका राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को दिया, जब उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तानी सौंपी गई। हाल ही में खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने भी अपना नाम ऑक्शन के लिए दिया है।
वहीं आईपीएल ऑक्शन के लिए तीन तारीखें काफी अहम होने वाली है। 11 फरवरी गुरुवार को आईपीएल की ट्रेड विंडो बंद हो जाएगी और फ्रेचाइंजी दूसरी टीमों से प्लेयर्स को ट्रेड नहीं कर पाएगी। अगर किसी को कोई खिलाड़ी लेना है तो 11 फरवरी से पहले अपने खेमे में शामिल करना होगा। अभी सभी फ्रेचाइंजियों की निगाहें ट्रेडिंग विंडो पर है। 13 फरवरी शनिवार आईपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों को इसी तारीख तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी कि वो आईपीएल के ऑक्शन और खेलने के लिए तैयार है। सभी फ्रेंजाइजी अपनी लिस्ट तैयार करेंगी कि वो ऑक्शन में किस-किस खिलाड़ी को खरीद सकती है। 18 फरवरी गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। चेन्नई में होने वाले ऑक्शन के दिन साफ हो जाएगा कि किस खिलाड़ी को किसने खरीदा और किस खिलाड़ी को एक भी खरीददार नहीं मिला है।

किंग्स इलेवन पंजाब के पास 53 करोड़ है। उसके बाद आरसीबी के पास 35.9 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के खाते में 34.85 करोड़ है। दूसरी ओर चेन्नई 22.9, दिल्ली 12, केकेआर 10.75, मुंबई 15.35 और हैदराबाद के पास 10.75 करोड़ रुपये हैं। अब देखना होगा कि 18 फरवरी को इन 1097 खिलाड़ियों में किन खिलाड़ियों को टीमें मिल पाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!