दुकान की टीनशेड काटकर अज्ञात चोर समेट ले गए काजू, बादाम, साबुन और नगदी, पंचशील नगर की घटना

दतिया ।  कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत के पंचशील नगर में दुकानदार राम प्रजापति की किराना दुकान की शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने टीन की छत काटकर उसमें रखा सामान और पांच हजार की नगदी ले उड़े। चोर यहां से काजू, बादाम, सिगरेट, तेल एवं साबुन आदि माल भी समेट ले गए। दुकानदार राम प्रजापति को चोरी की जानकारी शनिवार सुबह दुकान खोलने पर सुबह 9.30 बजे लगी।

दुकान का सामान बिखरा देख दुकानदार के होश उड़ गए। चोरी की आशंका के चलते जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां से सामान गायब था और गल्ले में रखी नगदी भी नहीं थी। जिसके बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को बुलाकर सारा माजरा बताया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

दुकानदार राम प्रजापति पुत्र सीताराम प्रजापति निवासी सिविल लाइन हाईस्कूल के पास दतिया हर रोज की तरह रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की छत जो कि चद्दर की है, उसमें एक बड़ा सा छेद दिखाई दिया और किराने का सारा सामान फैला पसरा था। छत में छेद करके चोर दुकान में रखे मेवा, काजू, बादाम, तेल साबुन, शैंपू चोरी कर ले गए थे।

दुकानदार ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की है। चोरी गए माल की कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। इस पूर्व भी कोतवाली थाना क्षेत्र में ही कुछ माह पूर्व पान मसालों की दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें चोर लगभग 5 हजार रुपये मूल्य की सिगरेट व तंबाखू के पाउच आदि सामान चुरा ले गए थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!