गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा रविवार को करेंगे नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण, अन्य कार्यक्रमों में लेंगे भाग

दतिया।  गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा रविवार 14 फरवरी को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री 14 फरवरी को रात्रि 1 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.30 बजे डबरा पहुंचेंगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेंगे और आमजन से भेंट करेंगे।

सुबह 10.30 बजे गृहमंत्री परशुराम मंदिर के सामने नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण एवं स्वाइप मशीन का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे डा.मिश्रा देहात थाना के पीछे सेवढ़ा रोड दतिया पर स्व. लख्खा टिलवानी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे आप निवास पर पहुंचेंगे। अपरांह 3 बजे गृहमंत्री डा.मिश्रा नागेश्वर मंदिर बुन्देला कालौनी दतिया में आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित होंगे।

सांय 4 बजे डा.मिश्रा दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर अपने निवास पर पहुंचेंगे। सांय 6 बजे गृहमंत्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डबरा मंे भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे डा.मिश्रा डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और बेम्बो रेस्टोरेंट स्टेडियम के पास दीपक तिवारी के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 11 बजे डा.मिश्रा ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!