परोपकार न करने के कारण सुख शांति के लिए भटक रहा मनुष्य, ब्रह्माकुमारी का राजयोग प्रशिक्षण संपन्न

दतिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दतिया के मुख्य सेवा केंद्र ‘ओम शांति भवन’ द्वारा विद्या बिहार कालोनी ठंडी सड़क तथा सिविल लाइन स्थित हेरिटेज होटल परिसर में संस्था के विस्तार केंद्र तथा त्रिदिवसीय राजयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्था की प्रमुख संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीपा बहन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहाकि वर्तमान समय में मनुष्य स्व कल्याण और परोपकार के लिए क्षमताओं का अभाव होने से सुख शांति की खोज में भटक रहा है।

उन्होंने कहाकि परमात्मा असीम शक्तियों के भंडार हैं, वह मनुष्य को सशक्त संपन्न बनाने के लिए अवसर देते हैं। उन्होंने कहाकि अपनी आध्यात्मिक उन्नति के लिए ब्रह्माकुमारीज के माध्यम से विश्व कल्याण की सेवाओं से अाप सब जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि संस्था के केंद्रों का विस्तार शहर में किया गया है। जिसके तहत अब विद्या विहार कालोनी में दिलीप सिंह परिहार और सिविल लाइन स्थित हेरिटेज होटल परिसर में राहुल देव सिंह के सहयोग से वहां भी केंद्र संचालन किया जाएगा।

इस अवसर पर अपने अनुभव सुनाते हुए राहुल देव सिंह ने कहाकि अपनी विपरीत परिस्थितियों और व्यक्तियों के व्यवहार के कारणों को ना समझ पाने के कारण वह इसे अपने भाग्य का दोष समझ लेते थे और इन परिस्थितियों और प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर नहीं जान पाते थे। लेकिन कोरोना काल में जब समय मिला तो ध्यान योग के माध्यम से आध्यात्म चेतना का विकास हुआ और आज संतोष का अनुभव करते हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी बृजेंद्र सिंह परमार, दुर्गा प्रसाद, दिलीप सिंह परिहार, ब्रम्हाकुमारी परिवार से ब्रम्हाकुमारी निकेता बहन, नीति बहन, सुंदरलाल भाई, मोहन भाई, शरद भाई, राजकुमार,मानसिंह, हरिओम ने भी अपने विचार रखे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter