सुगम एक्सप्रेस के प्रथम यात्री बने कलेक्टर, सफर कर पहुंचे न्यू कलेक्ट्रेट, 10 रुपये किराया भी दिया

दतिया।  दतिया सुगम एक्सप्रेस वाहन में बुधवार को प्रथम यात्री के रूप में कलेक्टर संजय कुमार राजगढ़ चौराहे से बैठकर नवीन कलेक्ट्रेट पहंुचे। कलेक्टर ने वाहन चालक को विधिवत स्वयं से निर्धारित 10 रुपये का किराया भी दिया। उनके साथ बैठकर अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नवीन कलेक्ट्रेट तक सफर किया। शासकीय कर्मचारियों सहित आमजन को न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए दतिया सुगम एक्सप्रेस वाहन सेवा शुरू की गई है। जिसमें एक तरफ का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने जनता तथा कर्मचारीगणों को शहर से 7 किमी दूर न्यू कलेक्ट्रेट तक आने जाने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए सुगम एक्सप्रेस वाहन लोकार्पित किया था। दतिया सुगम एक्सप्रेस वाहन प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे राजगढ़ चौराहा से चलेगा जो न्यू कलेक्ट्रेट तक जाएगा। इसमें एक तरफ का किराया 10 रुपये रखा गया है।

गौरतलब है कि जन सामान्य को न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिलने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाते थे। आॅटो रिक्शा एवं अन्य साधन से पहुंचने पर राशि अधिक देनी पड़ती थी। लेकिन अब आसानी रहेगी। यह सुगम एक्सप्रेस दिन में कई फेरे लगाएगी। वाहन चालक जयप्रकाश शर्मा का मोबाईल नम्बर 7898590491 भी राजगढ़ चौराहा एवं कलेक्ट्रेट पर डिस्प्ले किया जाएगा।

जिससे कोई भी व्यक्ति वाहन की लोकेशन ले सकेगा। वाहन मंे बीच रास्ते में बैठने पर भी 10 रुपये किराया देना होगा। गौरतलब है कि शहर से न्यू कलेक्ट्रेट 7 किमी दूर होने के कारण आम लोगों को वहां आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब वाहन सेवा शुरू हो जाने से आवागमन सुविधा सुगम हो सकेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter