सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, एसपी अमन सिंह राठौड़ ने दी यातायात नियमों के पालन की समझाइश

दतिया । यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएंगे तो कभी भी दुर्घटनाएं नहीं होगी। यह बात पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बुधवार को 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समापन के दौरान स्थानीय पुलिस मैरिज गार्डन में कही। समापन कार्यक्रम में यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ने यातायात माह में सुरक्षित सफर एवं बेहतर यातायात के लिए इस एक माह में किए गए कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य ने प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रशंसा पत्र का वितरण कर उनकी हौंसला अफजाई भी की। इसके साथ ही ट्रैफिक से संबंधित प्रतियोगिताओं में विजेता स्कूल बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

यातायात माह के दौरान नुक्कड़ नाटक, कविताओं के माध्यम से यातायात नियमों पालन करने के लिए जागरुक किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. रतन सूर्यवंशी ने किया। आभार ट्रेफिक पुलिस की ओर से नईम खान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसडीओपी सुमित अग्रवाल, यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल, सूबेदार नईम खान सहित यातायात पुलिस के कर्मचारी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता मौजूद रहे।

इन विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की गई चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को एसपी अमन सिंह राठौड़ ने द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किए गए। रासजेबी विद्यालय के सार्थक श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आने पर पुरस्कार दिया गया। सार्थक की इस सफलता पर रासजेबी परिवार के संचालकगण राजेश मोर, अमित शर्मा, संतोष गुप्ता, सुदीप गुप्ता तथा गोविंद गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!