दतिया। मेला हमारे देश की पुरानी संस्कृति का एक अंग है। मेले से जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होता है वहीं लोगों को मनोरंजन व खरीदारी के लिए एक स्थान मिलता है। यह बात गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को बमबम महादेव बस स्टैंड के पास दतिया व्यापार मेले का मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने कहाकि कि पूर्व में यह मेला कुछ कारणवश बंद हो गया था लेकिन अब यह मेला लगातार लगेगा और इस मेले की अवधि 40 दिनों की रहेगी।
गृहमंत्री ने कहाकि यह मेला नगर पालिका द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में दूर-दूर से व्यापारी एवं मनोरंजन के अनेक प्रकार के साधन उपलब्ध रहेंगे। मेले में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विराट अंतर्राज्यीय दंगल का किया शुभारंभ किया
गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया प्रवास के दौरान शनिवार को ग्राम चितुवां पहुंचकर विराट अंतर्राज्जीय दंगल का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर अन्य शहरों से आए पहलवानों एवं उनके कोचों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि हमारे जिले का दंगल खेल बहुत प्राचीन खेल है। जिसमें हमारे दतिया के पहलवानों ने इतिहास में काफी नाम कमाया है और दतिया का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि इन खेलों से हमारा स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। इस प्रकार के आयोजन होने पर नई पीढ़ी पर काफी असर पड़ेगा और उनमें दंगल के प्रति रूचि जागृत होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बुधौलिया, पूर्व विधायक डा. आशाराम अहिरवार, प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत ढंेगुला, सतीश यादव, धीरू दांगी, योगेश सक्सैना, अतुल भूरे चौधरी, रवि यादव, लल्ला यादव, मुकेश यादव पटेल आदि उपस्थित रहे।


