देश के कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर केंद्र ने राज्यों को लिखी चिठ्ठी

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की बढ़ती दर के बीच एक बार फिर कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए राज्यों को चिठ्ठी लिखी। केंद्र ने राज्यों से आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी करने के साथ ही रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य करने को कहा है।

देश के कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए राज्यों को चिठ्ठी लिखी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया जाए। साथ ही सख्त और व्यापक सर्विलांस पर जोर देने की बात कही गई है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतने के लिए कहा गया है।

इस बीच देश मे नए मामले बढ़ रहे है। देश मे अभी एक्टिव मामले एक लाख 45 हजार से अधिक है। एक्टिव केस के 74 फीसदी से ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र में है। इसके साथ ही पंजाब, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे है। वहीं भारत टीकाकरण के मामले में भी आगे है। अब तक एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा है कि मार्च से व्यापक टीकाकरण की तैयारी करें।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter