अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 बदमाश पकड़े गए, खेतों से करते थे वाहन चोरी, 17 बाइकें बरामद

दतिया । पंडोखर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देश पर जिले भर ममें चलाए जा रहे चोरी एवं लूट के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार गत 22 फरवरी को फरियादी आशीष गुर्जर ने पंडोखर थाने में उसकी प्लेटिना बाइक गांव की कोठी से चोरी चली जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने बाइक चोरों की तलाश शुरू की गई।

इस मामले में मुखबिर की सूचना पर पंडोखर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य नवाब पुत्र भगवान सिंह कौरव निवासी ग्राम बदरा थाना आलमपुर, जितेंद्र सेन पुत्र रमेशचंद्र, भानु पुत्र कृष्ण बिहारी निवासी ग्राम बडरा थाना आलमपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितो से पूछतांछ की गई जिसमें चोरों ने 17 बाइकों को चोरी करना स्वीकार किया।

उक्त आरोपितो ने बताया कि वह सुनसान रास्ते और खेतों में रखी किसानों की बाइकों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे । आरोपी भानु कौरव द्वारा बाइकों को काटकर बेच दिया जाता था । उक्त गैंग द्वारा मप्र के पंडोखर, थरेट, सेवढ़ा, डबरा, आलमपुर एवं दमोह क्षेत्र तथा उत्तर प्रदेश के समथर, बड़ागांव, चिरगांव क्षेत्र से बाइकें चोरी की गई।

क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने उनकी चोरी गई बाइकें मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम का सम्मान किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडोखर यादवेंद्र सिंह गुर्जर, एसआई अवतार यादव, एएसआई राजेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक रामजोहर कुशवाह, सत्येंद्र सिकरवार, रविकांत कौरव, महेश गौरव, राजू गुर्जर, हरिमोहन कुशवाहा, राधारमण की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter