नुक्कड़ नाटक व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
दतिया. जन शिक्षण संस्थान दतिया की डायरेक्टर निधि तिवारी के मार्गदर्शन में भांडेर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्थान की छात्र छात्राओं द्वारा सितोला मोहल्ला से खाई का बाजार, सराफा गली से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय तक रैली निकाली गई एवं मतदाता जागरूकता के नारे लगाए गए। इसके बाद संस्थान की निदेशक निधि तिवारी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए । मतदान जागरूकता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि ओझा ने, दीप माला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपूर्वा मिश्र ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या गुप्ता ने प्राप्त किया । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलाप्सा बानो को मिला।

इस दौरान बच्चों ने उत्कृष्ट विद्यालय से गांधी चौक, पोस्ट आॅफिस रोड से होते हुए घटिया बाजार पर नुक्कड़ नाटक का मंचन का लोगों को मतदान की अहमियत समझाई गई। जिसे आम जानता द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम में सुधारानी सक्सैना, सीमा कुश्ावाहा, आकाश ा साहू, जीतेन्द्र सिंह यादव, शैलेन्द्र खरे, रागनी मांझी, खुशबू वर्मा, संध्या गुप्ता, अपूर्वा, भारती साहू, केतकी, कृष्णा, चंद्रप्रभा, योगेश, राहुल, आकाश, देवंाश, अजय, रोहन, दीपू, गुलाप्सा, कायनात, गीता आदि शामिल रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter