दतिया । अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के दिशा निर्देशन में थरेट एवं बड़ौनी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में लाखों रुपये की भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है। इनमें थरेट पुलिस ने 16 लाख रुपये की शराब के साथ 8 मोटर साइकिलें भी जप्त की है। बड़ौनी पुलिस ने भी 8 लोगों को गिरफ्तार कर 135 लीटर अवैध शराब जप्त की है।
थरेट पुलिस ने चीना बंबा कंजर डेरा पर दविश 1300 लीटर देशी शराब सहित आठ मोटर साइकिल जप्त की। जिनकी कुल कीमत 16 लाख है। जप्त शराब को नष्ट कर दिया गया। थाना थरेट पुलिस ने गत दिवस शाम को चीना बंबा कंजर डेरा पर दबिश दी गई थी। यहां से 1300 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब जप्त की गई।
मौके पर 12 ड्रमों में 2400 लीटर देशी शराब जमीन से निकालने के दौरान नष्ट हो गई। घटनास्थल से आठ मोटरसाइकिल कीमत करीबन चार लाख रुपये भी जप्त की गई। 4000 लीटर गुड़ लहान का मिश्रण मौका पर नष्ट करवाया गया। अन्य शराब निर्माण उपकरण जप्त किए गए। यह कार्रवाई थाना प्रभारी थरेट शशांक शुक्ला व उनकी टीम ने अंजाम दी।
बडौनी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
इसी तरह बड़ौनी पुलिस ने 135 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की। विभिन्न स्थानों पर दविश देकर 8 व्यक्तियों को 135 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह परमार, बृजेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह परमार, सीमा पत्नी विनोद कंजर, नीतू कंजर, सावित्री कंजर, रैना कंजर, देवकी कंजर, शिवसिंह यादव पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बडोनी रविन्द्र शर्मा, सउनि मानसिंह, सउनि महेश श्रीवास्तव, आर. महेश शर्मा, भूपेंद्र, खुमान, कमलेश, मोनू की भूमिका रही।

