नशे के खिलाफ जागरुकता लाकर समाज को नई दिशा दें- रविंद्र शर्मा,बडौनी में पुलिस ने लगाई युवाओं की चौपाल

दतिया। नशे के खिलाफ जागरुकता लाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। इसके लिए सबको मिलकर संकल्प लेना होगा। अपराधाें की पृष्ठभूमि में भी अक्सर नशा ही जिम्मेदार होता है। इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने में सामूहिक भूमिका निभाएं। यह बात बडौनी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने रविवार को कस्बे में आयोजित युवा चौपाल के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। युवा चौपाल में थाना प्रभारी शर्मा द्वारा सभी युवाओं से शराब का सेवन न करने की अपील की गई, साथ ही आमजन यह विश्वास दिलाया कि उनके सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहाकि अपराधों की रोकथाम के लिए अपने आसपास संदिग्ध लोगों को देखें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। थाना प्रभारी ने महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने की समझाइश दी। इस मौके पर समाजसेवी मुकेश बेडर, राजा सोनी, वैभव पुरोहित, आकाश चतुर्वेदी, कमलेश जेसीबी, पवन मलैया, सोनू दुबे, सहित काफी संख्या में युवा शामिल हुए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter