दतिया के नवदीप पांचाल का ‘तेरी आदतें’ गाने ने मचाया धमाल, अनूप जलोटा, राकेश बेदी ने की गाने की तारीफ
दतिया। यूं तो पूरे देश से ही लोग बहुत से सपने लेकर माया की नगरी मुम्बई में हर साल जाते हैं। कुछ लोग सिर्फ़ सपने लेकर जाते हैं, लेकिन वो अपने सपनों को हक़ीक़त में बदलने में नाकाम रहते हैं। परंतु कुछ ऐसे जज़्बाती लोग होते हैं जो सपने लेकर जाते ही नहीं हैं बल्कि उन सपनों को जीते भी हैं और उन्हें हक़ीक़त भी बनाते हैं।  ऐसे ही मध्य प्रदेश के दतिया ज़िला का छोटी-सी उम्र का नवदीप पांचाल शुभ आज बॉलीवुड में एक नया मुकाम बना रहा है। इनके लिखे व कंपोज किए गए गाने आज युवाओं के ज़ुबान पर चढ़े हैं। नवदीप के लिखे हुए दो नए गाने ‘तेरी आदतें’ व ‘मेरा दिल’ कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुए हैं जो काफ़ी ट्रेंड कर रहे है।
नवदीप ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया है कि इस साल के मध्य में मूवी व कुछ और गाने बड़े बैनर के साथ रिलीज़ होने वाले हैं, जिसकी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। 
नवदीप के लिखे ‘तेरी आदतें’ गाने को बॉलीवुड के जानी-मानी हस्तियों जैसे अनुपम श्याम, अनूप जलोटा, राकेश बेदी, बिजेंद्र काला व अन्य ने सराहा है, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।

नवदीप से बात करते हुए उनके आत्मविश्वास से यही लग रहा था कि वह आने वाले दिनों में कुछ कमाल करने वाले हैं। उन्होने इसका श्रेय अपने माता-पिता के अथक परिश्रम के साथ अपने बड़े भाई अंकुर पाठक को दिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter