मैरीटाइम इंडिया समिट 2021: पीएम मोदी बोले- हमारे राष्ट्र का समृद्ध समुद्री इतिहास, बंदरगाहों में करें निवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का शुभारंभ किया है। 3 मार्च से 4 मार्च तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस समिट में कई देश भाग ले रहे हैं जिसे पोर्ट, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-बुक मैरीटाइम इंडिया विजन 2021 समिट का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सागर मंथन- मर्केंटाइल मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस सेंटर का शुभारंभ किया और ई-बुक मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट को संबोधित करते हुए कहा कि समिट इस क्षेत्र से संबंधित कई हितधारकों को एक साथ लाता है। मुझे यकीन है कि हम समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”इस मैरीटाइम इंडिया समिट के जरिए मैं दुनिया को भारत आने और हमारी वृद्धि प्रक्षेपवक्र का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। भारत समुद्री क्षेत्र में बढ़ने के लिए काफी गंभीर है।” उन्‍होंने कहा, ”भारत सरकार डोमेस्टिक शिप बिल्डिंग और शिप रिपेयर मार्केट पर ध्यान दे रही है। डोमेस्टिक शिप बिल्डिंग को प्रोत्साहित करने के लिए हमने भारतीय शिपयार्ड के लिए शिप बिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंट्स पॉलिसी को मंजूरी दी।”

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter