पड़ौसी के घर का ताला चटकाकर बर्तन, अनाज समेट ले जाने वाले शातिर चोर पकड़े गए, माल बरामद

दतिया। भांडेर पुलिस ने सूने घर में हुई चोरी के एक मामले का खुलासा कर चोरी गया मशरुका घरेलू सामान कुल कीमत 97 हजार रुपये बरामद कर दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने घटना के 7 दिन में ही उक्त आरोपित गिरफ्तार किए हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर अवैध शराब लेकर बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पूछतांछ में उन्होंने चोरी की घटना कबूल की। जानकारी के अनुसार गत 26 फरवरी को काजीपाठा निवासी अनंतराम शर्मा के घर में रखे घरेलू सामान पीतल, तांबा, कांसे के बर्तन, 02 गैस सिलेंडर, 2 िक्वंटल गेहूं, टिल्लू पम्प, एलईडी टीव्ही, मशीन आदि चोरी कर अज्ञात चोर ले उड़े थे। जिसकी रिपोर्ट भांडेर थाने में दर्ज कराई गई थी।

घटना के बाद थाना प्रभारी विजय लोधी पुलिस टीम के साथ चोरों की तलाश में जुटे थे। गत दिवस मुखबिर से इस मामले में सूचना मिलने पर पुलिस ने दविश देकर शातिर चोर आरिफ पुत्र अनीस उर्फ अन्नू खान निवासी तालपुरा थाना नबाबाद झांसी हाल काजीपाठा व आजाद उर्फ भूरे खान पुत्र अनवर खान निवासी काजीपाठा भांडेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध शराब ले जाते वक्त पकड़े गए

आरोपित अवैध शराब लेकर बाइक से जा रहे थे। जिन्हें पकड़कर उनके कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब, नगदी व बाइक क्रमांक यूपी-92 जेड-7570 कुल कीमत 52 हजार रुपये बरामद की गई। जब पुलिस ने उनसे अन्य मामलों में पूछतांछ की तो उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को अपने पड़ोसी अनंतराम शर्मा के सूने घर का ताला तोडकर वह सामान चोरी कर ले गए थे। आरोपितों की निशानदेही पर छुपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। अन्य अपराधों के बारे में पुलिस पूछतांछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी, उनि आकाश संसिया, सउनि अरविंद सिंह, एएसआई संजीव गौड की भूमिका रही ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter