दुकान में आग लगाने की नाकाम कोशिश, पेट्रोल से भरी बोतलें व केन बरामद

दुकानदार ने घटना को लेकर भाई पर लगाया आरोप

सेवढ़ा । पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई की दुकान में आग लगाने की नाकाम कोशिश कर डाली। इस संबंध में दुकान मालिक भाई ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें इस घटना के लिए सगे भाई को जिम्मेदार बताया गया है। मौके से पेट्रोल की दो बोतलें और तेल में भीग कपड़े मिले हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय दाऊआ महोल्ला निवासी धर्मेंद्र साहू अपनी गिफ्ट सेंटर की दुकान सदर बाजार स्थित अशोक सोनी की मार्केट में संचालित करता है, रोज की तरह गुरूवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था । शुक्रवार की सुबह आसापस के लोगों ने उसे दुकान के बाहर एक 15 लीटर की केन, जिसमें 100 ग्राम पेट्रोल के साथ ही दो अन्य पेट्रोल से भरी बोतल रखी होने व लोहे के तार दुकान के अंदर की ओर घुसा हुआ नजर आने की सूचना दी गई। जिस पर धर्मेंद्र साहू दौड़ता हुआ अपनी दुकान पर आया तो वहां पेट्रोल से भीगे कपड़े तार की मदद से दुकान के अंदर डले मिले। साहू डायल 100 को मौके पर आने के लिए सूचना दी।

इस बारे में दुकान मालिक धर्मेंद्र साहू ने अपने ही बड़े भाई सीताराम साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही आग लगाने की नाकाम कोशिश की है। धर्मेंद्र के मुताबिक उसका भाई सीतारात ईंट चिमनी भट्टे का अवैध रूप से काम करता है, जिसकी शिकायत उसने वरिष्ठ अधिकारियों से की थी, इसी बात की रंजिश के चलते उसने बदला लेने के लिए दुकान में आग लगाने की कोशिश की है। घटना के संबंध में पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter