सेवढ़ा । गुना जिले के टेकरी रोड िस्थत देवी अहिल्याबाई होलकर मार्ग का नाम बदले जाने के विरोध में धनगर समाज के लोगों ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम निंगवाल को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश शासन के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के पिता सागर सिंह सिसोदिया के नाम पर टेकरी िस्थति देवी अहिल्याबाई होलकर मार्ग का नाम बदलकर रख दिए जाने से क्षेत्र के धनगर समाज में शामिल पाल, गड़रिया, बघेल समाज की भावनाओं को आहत पहुंचा है। समाज के लोग इसका विरोध करते हैं। मार्ग का नाम पुनः लोकमाता देवी अहिल्या बाई के नाम पर रखा जाए नहीं तो पाल, बघेल, गडरिया समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन में इस बदलाव के लिए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदार बताते हुए निंदा की गई है।
ज्ञापन आल इंडिया धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रिसपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सौंपा। इस दौरान भारत बघेल, सुरेंद्र सिंह, पंकज बघेल, लालू बघेल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

