जिगना क्षेत्र में चोरों का आतंक, दो रात में 10 घरों में हुई चोरियां

जिगना । जिगना थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। 6-7 मार्च को दो दिन लगातार हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गश्त के लिए तैनात वाहन रात में नहीं घूमते, जिसके चलते आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। 6 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम सनौरा में पांच घरों में एक ही रात में चोरी की घटना से ग्रामीणों उबरे भी नहीं थे कि अगले दिन शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम कमरारी में 4 घरों को निशाना बनाया और वहां से 5 लाख के जेबर, नगदी समेट ले गए।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमरारी निवासी कालीचरण, मदन चौहान, हरेंद्र चौहान व एक अन्य ग्रामीण के घर चोर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मौका लगाकर घुस गए। इन घरों से चोर धावा सोने-चांदी के जेबरात व नगदी समेट ले गए। घटना का शिकार बने पीड़ितों के मुताबिक उनके यहां से करीब 5 लाख का माल चोरी हुआ है। ग्रामीणों को संदेह है कि जिगना क्षेत्र में कोई चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो मौका लगाकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

एसपी ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

जिगना थाना क्षेत्र में दो दिन में 10 घरों में हुई चोरी की वारदात के बाद रविवार को ग्राम कमरारी पहुंचकर मौका मुआयना किया। उनके साथ एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित, थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी बडौनी रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरियों का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक उनके खेतों में फसल तैयार खड़ी है, जिसके कारण उन्हें खेतों पर रात गुजरना पड़ती है, ऐसे में उनके घरों में चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं अभी हाल ही में ग्राम जोहरिया से एक ही रात में 5 मोटरं चोरी हो गई थी, ऐसे ही गरैरा में भी एक ही रात में दो मोटर चोरी होने के आवेदन पुलिस को दिए गए। इन चोरियों का भी खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter