नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुआ हमला, भाजपा ने कहा वोट बटोरने के लिए यह सिर्फ नौटंकी
Mamta Banerjee Injured, Mamta Banerjee attacked,Mamta Banerjee per hamla,Mamta Banerjee Latest News

Mamta Banerjee Injured : कोलकाता। चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की खबर ने राज्य के चुनावी माहौल में एक नया मोड़ ला दिया है। इस घटना को ममता ने अपने ऊपर हमले का रंग दिया है। उनका कहना है कि जब वह एक मंदिर से पूजा करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ रही थी तभी चार-पांच लोगों ने उनकी गाड़ी के दरवाजे को जबरन लगा दिया, जिससे उनके बाएं पैर में चोट आई हैं। ममता का आरोप है कि उन पर हमला करने का यह एक प्रयास था। इधर इस मामले में भाजपा का कहना है कि ममता सिर्फ चुनाव में सहानुभूति बटोरने के लिए यह सब कर रही है। भाजपा ने मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है और पहले दौर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम में अपने चुनावी अभियान के दौरान शाम को हादसे का शिकार हो गईं और उनके पैरों में चोट लग गई। हालांकि ममता की ओर से आरोप लगाया गया कि उन पर हमला किया गया है तो वहीं भाजपा ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। वहीं चुनाव आयोग ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

ममता के पैर की चोट गंभीर बताई जा रही है। जिसे देखते हुए उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ममता को अब कोलकाता को लाया जा रहा है, लेकिन पहले कहा जा रहा था कि वह अभी कोलकाता नहीं आएंगी। उन्हें सड़क मार्ग के जरिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता लाने की बात कही गई है। कोलकाता के 2 अस्पताल को तैयार रहने को कहा गया है। माना जा रहा है कि बेले व्यू हॉस्पिटल और एसएसकेएम हॉस्पिटल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। स्थानीय डॉक्टर ममता के पैर में लगे चोट की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनके आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। ममता के पैरों में सूजन हैं और उन्हें लगातार दर्द हो रहा है।

हालांकि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में खुद पर हमले का आरोप लगाया है। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, नंदीग्राम में मुझ पर हमला किया गया है। मेरे पैर में चोट लगी है। मेरे पैरों में सूजन है मेरे पैर को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। उनको यह भी कहते सुना गया है कि अब वह कोलकाता जा रही हैं। चुनाव आयोग ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

टीएमसी प्रमुख की ओर से यह भी कहा गया कि इस मामले के खिलाफ वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी। ममता के चोटिल होने से उनके चुनावी अभियान पर असर पड़ा है और कई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि कार का दरवाजा खोलते हुए कुछ लोगों ने ममता के साथ बदसलूकी की। हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। इसके पीछे कौन लोग थे अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जांच जारी है।

भाजपा ने कहा आयोग कराए सीबीआई से जांच

ममता के चोटिल होने को लेकर भाजपा ने पुलिस और प्रशासन पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा था। सीएम की सुरक्षा में तैनात लोग उस समय क्या कर रहे थे। ममता पर हुए हमले पर भाजपा नेता और पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यह सब कुछ ममता की सहानुभूति पाने की कोशिश है। क्योंकि उनकी बंगाल से जमीन खिसक गई है, वह नाटक कर रही हैं। उन पर हमले की बात कोई सोच नहीं सकता। 200-300 पुलिसकर्मियों के होते हुए उन पर हमला कैसे हो गया।

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि अगर ममता पर हमला हुआ है तो चुनाव आयोग इस प्रकरण पर सीबीआई से जांच कराए। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले ममता शिव मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचीं। फिर उन्होंने हल्दिया में पदयात्रा निकालकर पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने सभी को शुक्रिया कहा। इस दौरान उन्होंने कहा था कि गुरुवार को उनकी पार्टी मैनिफेस्टो जारी कर रही है और हम जीतेंगे।

इससे पहले भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन दाखिल करने के दौरान पुलिसकर्मियों के सादे ड्रेस में होने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आयोग को दी अपनी शिकायत में भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस राज्य में टीएमसी कैडर की तरह काम कर रही है। इधर ममता द्वारा अपने ऊपर हमले की बात कहे जाने से राज्य का चुनावी माहौल एक नए मोड़ पर आ गया है।

Mamta Banerjee Injured

Mamta Banerjee attacked

Mamta Banerjee per hamla

Mamta Banerjee Latest News

 

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter