करीमगंज। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान तेज़ गति से जारी है। सभी दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के करीमगंज में एक चुनावी रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसकी नीति ही स्थिर नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में जिन वामपंथियों को लाल सलाम कर रही है केरल में उन्हीं के साथ नूरा कुश्ती में लगी है
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए देशहित हमेशा सर्वोपरि रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों को लम्बे समय से नज़रअंदाज़ किया जाता रहा था लेकिन भाजपा ने इस इलाक़े में विकास का सिलसिला आगे बढ़ाया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने राज्य की बदहाली के लिए तृणमूल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर उसी की भाषा में जवाब दिया। उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे…। दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले सोनार बांग्ला होबे।


