नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडिशनल जज, राष्ट्रपति की नियुक्ति

रायपुर। भारत के राष्ट्रपति ने भारत केसंविधान के अनुच्छेद 224 के खंड(l) द्वारा प्रदत्त शक्ति के प्रयोग करतेहुए  दो साल के लिए नरेंद्र कुमारव्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशीको छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय केअतिरिक्त न्यायाधीश के रूप मेंनियुक्त किया है  इस संबंध में एकअधिसूचना आज, न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय, भारतसरकार द्वारा जारी की गई।

नरेंद्र कुमार व्यास, बी.एसी, एल.एल. बी. ने 1996 में वकील केरूप में कैरियर की शुरुआत की थी । उनके पास 23 वर्षों का अनुभव है।उन्होंने 1996 से 2002 की अवधिके दौरान श्रम न्यायालय, औद्योगिकन्यायालय, जिला अदालत, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, ईपीएफ ट्रिब्यूनल, केंद्र सरकार केऔद्योगिक ट्रिब्यूनल सह श्रमन्यायालय में प्रैक्टिस की है औरउसके बाद आज तक छत्तीसगढ़हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

नरेश कुमार चंद्रवंशी, बीए.ए, एलएल.बी 1990 को न्यायिक सेवामें शामिल हुए थे। न्यायिकअधिकारी के रूप में उन्होंनेअतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शक्ति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मेंएडिशनल रजिस्ट्रार, जिला और सत्रन्यायाधीश, सुरगुजा, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के कानूनीसलाहकार के रूप में कार्य कियाऔर वर्तमान में वे प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़, रायपुर में काम कर रहेहैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter