ग्वालियर में बड़ा सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आनंदपुर ट्रस्ट के सामने ऑटो और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 12 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं. ये महिलाएं पुरानी छावनी स्टोन पार्क स्थित पोषण आहार के किचन से काम करके लौट रही थीं. सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पीएम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की.

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इन महिलाओं को पोषण आहार ठेकेदार ने मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिए बुलाया था. महिलाएं दो ऑटो से वापस लौट रही थीं. लेकिन इसी बीच एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया. जिसकी वजह से सभी महिलाएं एक ही ऑटो में बैठ गईं.

इसके बाद बाद वाहन एक बस से आनंदपुर ट्रस्ट के सामने टकरा गया. जिससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए. जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया.

CM शिवराज ने मृतकों को दी 4-4 लाख देने की घोषणा

पीएम मोदी ने मृतकों को दी 2-2 लाख देने की घोषणा

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!