सरकारी भूमि से दबंगों के हटवाए गए कब्जे तहसीलदार ने तीन गांवों में पहुंचकर की कार्रवाई

दतिया। इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में सरकारी जमीन व संपत्ति पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे गुरूवार को तहसीलदार सुनील भदौरिया ने दल-बल सहित मौके पर पहुंचकर हटवाए। तहसीलदार ने ग्राम तिघरा, बरा एवं आनंदपुर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की। ग्रामीणों द्वारा इस मामले में कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन से लगातार मांग की जा रही थी।

इस दौरान तहसीलदार भदौरिया ने ग्राम आनंदपुर में स्कूल की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं ग्राम तिगरा में बनबाली पुत्र देवलाल पटवा द्वारा सरकारी जमीन पर ईट रखकर कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत की गई थी। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के दल ने ग्रामीणों की मदद से ईटों को हटवाकर सरकारी भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई। ग्राम बरा में भी सरकारी स्कूल भवन में तीन ग्रामीणों द्वारा कृषि संबंधी सामान एवं अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे हटवाकर स्कूल परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में इंदरगढ़ तहसीलदार सुनील भदौरिया, नायब तहसीलदार दीपक यादव सहित पटवारी व ग्राम के सरपंच, सचिव मौजूद रहे।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई-

तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। गांवों में दबंगों द्वारा सरकारी जमीन व संपत्ति पर कब्जे की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद कब्जे हटवा दिए गए हैं। जो लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आेर लगातार निगरानी की जा रही है।इस आेर लगातार निगरानी की जा रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter