बांग्लादेश में PM: मोदी ने मतुआ समुदाय के बंगाल कनेक्शन का किया जिक्र

ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन तुंगीपारा स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बंगबंधु मकबरा परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह किसी विदेशी राज्य प्रमुख या सरकार के प्रमुख की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर की याद में एक बकुल का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उनकी समकक्ष,  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा उनकी बहन शेख रेहाना भी मौजूद थीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2W1G9.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/3YI2T.jpeg

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मकबरा परिसर में आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने लिखा- “बंगबंधु का जीवन, बांग्लादेश के लोगों के स्वतंत्रता संघर्ष तथा अपने अधिकारों, समावेशी संस्कृति और उनकी पहचान के संरक्षण का प्रतीक है।”      

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter