सितंबर तक आ सकती है कोरोना की एक और नई वैक्सीन Covovax

दिल्ली। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला (Adar Poonawala) ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स (Covovax) का डायग्नोस्टिक ट्रायल शुरू हो गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई (Serum Institute of India) के साथ लाइसेंस करार की अनाउंसमेंट की थी. देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में गति आई है और शुक्रवार सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 9,01,887 सत्रों के माध्‍यम से 5.5 करोड़ से अधिक (5,55,04,440) वैक्सीन दी गई है. इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 85,99,981 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 33,98,570 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं. 55,99,772 लाभार्थी (पहली डोज) वे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं. 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,47,67,172 से अधिक लाभार्थी हैं.

देश में अब तक हुए कुल कोरोना टीकाकरण में 8 राज्‍यों का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 69वें दिन 25 मार्च, 2021, 23 लाख (23,58,731) से अधिक वैक्सीन डोज दिए गए. इनमें से 40,595 सत्रों के जरिए 21,54,934 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज दी गई और 2,03,797 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई.

पिछले 24 घंटों में हुए टीकाकरण में 10 राज्‍यों का योगदान लगभग 70 प्रतिशत है. पांच राज्‍यों, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढोतरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नए मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए.

10 राज्‍यों में कोरोना के मामलों में बढोतरी दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) हैं. पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढोतरी हुई है. देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 73.64 प्रतिशत है. भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 1,12,64,637 हो गई है. राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 32,987 लोग ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 257 लोगों की मौत हुईं है.

कोरोना से होने वाली नई मौतों में 6 राज्‍यों का योगदान 78.6 प्रतिशत है. महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 111 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और पंजाब में यह आंकड़ा 43 है. चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है. इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्‍थान, जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), झारखंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter