नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज दोपहर में दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है। जांच-परीक्षण के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास चिकित्सा प्रक्रिया की सलाह दी है। इस प्रक्रिया के 30मार्च (मंगलवार) की सुबह किए जाने की उम्मीद है। राष्ट्रपति का स्वास्थ्य स्थिर हैऔर उन्हें एम्स में विशेषज्ञों की देख-रेख में रखा गया है।

