सेवढ़ा। सनकुआं धाम िस्थत द्वारिकाधीश मंदिर पर रविवार को रामायण पाठ समापन के साथ संतों का भंडारा सम्पन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सेवढ़ा प्रतिनिधि धीरज महते द्वारा किया गया था। मंदिर पर अखंड रामायण पाठ शनिवार को प्रारंभ हुआ। जिसके समापन अवसर पर यज्ञ के बाद संतों के भंडारे का अायोजन किया गया। जिसमें आसपास के संतों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर नगर की सुख शांति के साथ कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कामना की गई।
इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज महते द्वारा बनवाए गए सुलभ शौचालय का लोकार्पण भी किया गया। सनकुआं क्षेत्र में सुलभ शौचालय की सुविधा न होने से यहां आने वाले श्रद्धालुजन एवं संतों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए महते ने यहां सुलभ शौचालय के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। जिसका लोकार्पण रविवार को किया गया। इस अवसर पर मलखान यादव, रामू ठाकुर, सुधीर उर्फ चिक्की चौधरी, संदीप यादव, सोनू रेजा, गिरीश चतुर्वेदी, राहुल ठाकुर, भगवत दिवोलिया, राहुल चंदेल, ऋषि महाराज, ध्रुव यादव आदि उपस्थित रहे।
