पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा का रामकुमार दांगी के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

दतिया। शुक्रवार को पंचायत सचिव संगठन द्वारा स्थानीय कमला गार्डन में आयोजित सम्मान और होली मिलन समारोह में शामिल होने मंदसौर से दतिया आए पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा शहर में अन्य वरिष्ठजनों से मुलाकात करने उनके निवास पर भी पहुंचे। इसी क्रम में पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा बुन्देला कालौनी पीतांबरापुरी के पास िस्थत सहकारिता महासंघ के प्रदेश महासचिव रामकुमार दांगी बाबूजी के निवास पर पहुंचे ।

जहां रामकुमार बाबूजी ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर बाबूजी ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को मां पीतांबरा की तस्वीर स्मृति चिंह के रूप में भेंटकर उन्हें शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर सहकारिता एवं पंचायत से संबंधित कई मुद्दों पर दोनों प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेताओं के बीच विचार विमर्श भी हुआ। इस दौरान जयहिंद यादव सरपंच, राजेश यादव, पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह दांगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि स्थानीय कमला गार्डन में शुक्रवार को पंचायत सचिव संगठन की ओर से होली मिलन समारोह गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। जिसकी अध्यक्षता पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने की। वह इसी आयोजन में शामिल होने दतिया आए थे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पंचायतों सचिवों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग गृहमंत्री के समक्ष रखते हुए उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter