आज होगी मुंबई और आरसीबी की टक्कर, दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
IPL 2020: आज होगी मुंबई और आरसीबी की टक्कर, दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

स्पोर्ट्स.भारतीय प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न में बुधवार को रॉयल रेंजर बैंग्लोर और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई और आरसीबी दोनों ही टीमों के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। दोनों टीमों के 11-11 मैच मे 14-14 अंक हैं। मुंबई बेहतर रन रेट के कारण पहले स्थान पर है तो वहीं बैंग्लोर दूसरे स्थान पर है।

बुधवार को जीत दर्ज करने वाली टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन जाएगी। आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंक होने चाहिए तो दोनों ही टीमें क्वालीफाई करने से सिर्फ कुछ अंक दूर हैं।

दोनों टीमों के लिए मुश्किल है

मुंबई इंडियन के लिए सबसे बड़ी मुश्किल कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस है। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी के खिलाफ मैच में भी रोहित शर्मा के खेलने की संभावना नहीं के बराबर ही है।

वहीं आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके के खिलाफ मैच में इस सीजन में पहली बार आरसीबी की बल्लेबाजी बिल्कुल भी लय में दिखाई नहीं दी। कप्तान विराट कोहली को हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम से जोरदार वापसी की उम्मीद होगी।

बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान एक बार फिर पोलार्ड के हाथों में ही रहेगी। दोनों ही टीमों में आज के मुकाबले के लिए किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!