मल्टीनेशनल ओग्रोशेना (फ्रांट रनरऑफ पीस) का आयोजन को बंगबंधुसेनानीबास, बांग्लादेश मेंबांग्लादेश के राष्ट्रपिता ‘बंगबंधुशेख मुजीबुर रहमान कीजन्मशती मनाने और मुक्ति के 50 वर्षों के गौरवशाली अवसर पर शुरूकी गई। रॉयल भूटान आर्मी, श्रीलंका की सेना और बांग्लादेश कीआर्मी की टुकड़ी के साथ 04 अप्रैलसे 12 अप्रैल 2021 तक 30 जवानों की भारतीय दल इसअभ्यास में भाग ले रही है। अभ्यासके दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैतऔर सिंगापुर के सैन्य पर्यवेक्षक भीउपस्थित रहेंगे।
इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्यकार्यप्रणाली को मजबूत करना औरपड़ोसी देशों के साथ पारस्परिकताको बढ़ावा देना है ताकि क्षेत्र मेंशांति बनाए रखी जा सके। सभीभाग लेने वाले देशों की सेनाएं अपनेबहुमूल्य अनुभवों को साझा करेंगीऔर शांति बनाए रखने के कार्यों मेंअपनी जानकारी और कार्यपद्धतिको परिष्कृत करेंगी।


