डॉ हेमंत जैन को मिला क्लीनिकल इंडोक्रिनोलॉजी और डायबिटीज का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
मधुमेह और थाइरोइड से संबंधित रोगों के शोध में है मेरा विशेष लगाव – डॉ हेमन्त जैन

दतिया । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के मेडीसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार जैन ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में दतिया जिले का नाम रोशन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वह अपनी कठिन जीवनशैली जिसमें शासकीय सेवा के साथ-साथ प्राइवेट क्लिनिक और समाजसेवी कार्य करते हुए ज्ञानवर्धन के लिए देश विदेश के कई ऐसे कोर्सेज में भाग लेते रहते हैं, जिससे आमजन के इलाज में मदद मिले। इसी क्रम में डॉ. हेमंत जैन ने सत्र 2020-21 के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्लीनिकल इंडोक्रिनोलॉजी एंड डायबिटीज जो कि यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ कॉन्टिनुअस मेडिकल एजुकेशन द्वारा आयोजित कराया गया तथा जिसे रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन ऑफ द यूनाइटेड किंगडम से मान्यता प्राप्त है, को करीब 1 साल के कड़े परिश्रम के बाद पूरा किया है। खास बात यह रही कि डॉ. हेमंत जैन ने इस दौरान कोरोना काल में मरीजों की सेवा में कोई कसर नहीं रखी। अपनी इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए डॉ. हेमंत जैन ने कहाकि मधुमेह और थाइरोइड के मरीजों का इलाज और इन बीमारियों के शोध में उन्हें बहुत रुचि है ।

आगे भी डॉ. जैन ने मरीजों की सेवा एवं इलाज के साथ सतत ज्ञान वर्धन के लिए काम जारी रखने का इरादा जाहिर किया है। गौरतलब है डॉ हेमंत जैन वर्तमान में लाडो रतन हॉस्पिटल में क्लीनिक संचालित पर डायबिटीज एवं हृदय संबंधी रूम का उपचार सफलतापूर्वक कर रहे हैं जिले सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के मरीजों को भी उनके चिकित्सीय परामर्श का लाभ मिल रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter