भांडेर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगी भीषण आग, बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल जलकर नष्ट

दतिया। सूरज की तपन से गर्मी बढ़ने लगी है और जमीन पर सूखी चीज तुरन्त ही चिन्गारी से आग पक रही हैं। भांडेर विकास खण्ड में भी कुछ ऐसा हुआ है। भांडेर के ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूँ खड़ी व कटी फसल में सॉर्ट सर्किट व हार्वेस्टर की चिंगारी से आग लग गई है। जिससे देखते ही देखते बड़े पैमाने पर कटी एवं खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों को हजारो रुपये के रूप में आर्थिक क्षति हुई है। यह घटना भांडेर के ग्राम रीछार, खड़ौआ एवं दिसावर-मलखानपुर मौजा में आगजनी की घटना समाने आई है। आग जानकारी लगने पर भांडेर से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंच कर आग पर काबू पाया। उससे पहले ही किसानों ने भीषण आग को अपने स्तर पर वुझाने का प्रयास किया। जिसमें काफी हद तक फसल को नुकसान हो चुका है। वही सूत्रों से मिली जनाकारी के मुताबिक दिसावर-मलखानपुर मौजा में करीब 70 बीघा फसल जलकर राख हो गई। तो खड़ौआ में 10 बीघा की फसल जलकर नष्ट हुई है। यहाँ पर हार्वेस्टर की चिंगारी से आग लगना बताई जा रही है। वही रिछार, मलखानपुर, दिसावर में आग लगने के कारण अज्ञात है। भांडेर अनुभाग के ग्राम रिछार मौजे में लगी भीषण आग को बुझाने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वही भाण्डेर नगर की फायर बिग्रेड रिछार में पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों द्वारा भी बढ़ती आग को रोकने के लिए कई ट्रैक्टर वाहनों के द्वारा खड़ी फसलों को बखरा गया। आग की सूचना भांडेर नगर परिषद सीएमओ विजय बहादुर को दी गई। सूचना पर तुरंत सीएमओ ने फायर बिग्रेड मौके के लिए हुई रवाना किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter