पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने को लेकर भारत और चीन के कोर कमांडर में 11वें दौर की वार्ता

शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने को लेकर भारत और चीन के कोर कमांडर में 11वें दौर की वार्ता हुई ।

रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर बाकी क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी को लेकर एक दूसरे से चर्चा की।मंत्रालय ने बताया “दोनों पक्षों ने वर्तमान समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार शेष मुद्दों को त्वरित तरीके से हल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई है। साथ ही यह रेखांकित किया गया कि अन्य क्षेत्रों में भी सैनिकों की वापसी से को पूरा करने से दोनों पक्षों के लिए तनाव घटाने के लिए रास्ता खुलेगा और द्विपक्षीय संबंधों में शांति सुनिश्चित करने के साथ ही आगे बढ़ने की वजह बनेगा। बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि वे अपने नेताओं के बीच बनी आम सहमति से मार्गदर्शन लेते हुए अपना संवाद जारी रखेंगे और शेष मुद्दों पर जल्द एक स्वीकार्य समाधान की तरफ बढ़ेंगे। इसके साथ ही दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि वे संयुक्त रूप में जमीन पर स्थिरता को बनाए रखेंगे, किसी भी घटना से बचेंगें और सीमावर्ती क्षेत्र में मिलकर शांति को स्थापित करेंगे ।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter